मौद्रिक नीति
मौद्रिक नीति मौद्रिक नीति से आशय , किसी राष्ट्र के केन्द्रीय बैंक द्वारा अपनाए गए साख - नियंत्रण के उपायों से है। यह नीति केन्द्रीय बैंक द्वारा , सामान्य आर्थिक नीति के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए , मुद्रा पूर्ति को नियंत्रित करने के उपकरण के रूप में अपनाई गई है। मौद्रिक नीति लाने का कार्य भारतीय रिजर्व बैंक करती है जो देश के अर्थव्यवस्था का मौद्रिक अधिकार है। मौद्रिक नीति का मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था में मूल्य स्थिरता , पूर्ण रोजगार , वित्तीय स्थिरता व सामाजिक न्याय को लाना है , साथ ही निर्यात को प्रोत्साहन देना भी इसका उद्देश्य है। मौद्रिक नीति हेतु भारतीय रिजर्व बैंक समय - समय पर रेपो दर , रिवर्स रेपो रेट , सीमांत स्थायी सुविधा दर , बैंक दर , सीआरआर , एसएलआर , आधार दर , एमसीएलआर , बचत जमा दर , सावधि जमा दर , को विधि या उपकरण के रूप में उपयोग में लाती है। Monetary Policy Monetary policy refers to the measures of credit control adopted by the central ban...