अखिल भारतीय बार परीक्षा
अखिल भारतीय बार परीक्षा " राष्ट्रीय स्तर " की परीक्षा है। यह बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा आयोजित किया जाता है। AIBE कानूनी व्यवसायों में " अभ्यास का प्रमाण पत्र " (Certificate of Practice) प्राप्त करने के लिए योग्यता परीक्षा है। AIBE EXAM के परिणाम के आधार पर , योग्य उम्मीदवारों को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। भारतीय विधिज्ञ परिषद् ने वर्ष 2010 एवं आगे के लिये सभी विधि स्नातकों के लिये अखिल भारतीय बार परीक्षा अनिवार्य कर दिया है। इस परीक्षा का उद्देश्य भारत में विधि व्यवसाय करने के लिये न्यूनतम मानक निर्धारित करना है। भारतीय विधिज्ञ परिषद् ने कहा है बार परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न विभिन्न विषयों से शामिल किये जायेंगे।